Posts

A THOUGHT OF HEALTH स्वास्थ्य विचार A Good Thought

Image
मनुष्य के जीवन में स्वास्थ्य का बहुत बड़ा महत्व है ।स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ मन का होना बहुत जरूरी है ।मन तभी स्वस्थ रहेगा । जब मनुष्य कोई अच्छा काम करेगा । जब मनुष्य कोई अच्छा काम करेगा । तो अच्छे-अच्छे- विचार आयेगे । मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए कुछ अतिरिक्त कार्य करने पडते है ।उन्ही अतिरिक्त कार्यो की जानकारी इस विचार में दी जा  रही है ।    अच्छे  स्वास्थ्य के लिए पांच बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। खानपान,साफ- सफाई, व्यायाम, शयन और जागरण  ।                                                  खान-पान ---  स्वस्थ शरीर के लिए खान-पान  सही  होना चाहिए । स्वस्थ हेल्दी खाना  स्वास्थ्य को स्वस्थ  रखने में बहुत मदद करता है ।कम  खाएं, अच्छा और हेल्दी खाना खाएं ।भोजन को चबा चबाकर खाएं । बीच-बीच मे यदि पानी की आवश्यकता हो तो  जितना निहायत जरूरी है । उतना ही लेवें । भोजन के तुरंत  बाद कहीं बाहर न जाएं...

BHARAT HANUMAN MILAP भरत - हनुमान मिलाप A RILIGIOUS STORY

Image
यह कहानी रामायणिक प्रसंग पर आधारित है । परिस्थितियां भले ही विपरीत हो पर दो महावीरों का यह मिलाप कोई साधारण मिलाप नहीं था ।भरत जी के चरित्र से जुड़ीं यह कहानी लोक कथाओं में चर्चित है ।यह उस वक्त का प्रसंग है जब हनुमान जी संजीवनी बूटी लेने द्रोणागिरी पर्वत पर गये थे ।                                              जब हनुमान जी ने देखा कि यहां तो यह ज्ञात करना बहुत ही मुश्किल है कि इन वृक्षो और झाड़ियों में संजीवनी बूटी का पेड़ कौन सा है । तो वे बहुत परेेेशान  हो गए । लंकापति अपने माया जाल से पुरे  द्रोणागिरि पर्वत को भ्रमित कर दिया था ।ताकि हनुमान जी बूूूटी ना पा सके  और समय से ना पहुंचे तो लक्ष्मण जी को वे लोग बचा ना सके‌।बल और बुद्धि के अग्रणी हनुमान जी तो  बिना विलम्ब किए ,समय से  लंका पहुंचना चाहते थे । उन्होंने पुरा द्रोणा गिरी पर्वत को उखाड़ लिया और लंंका की ओर  चल पड़े ।                    ...

MAA JANKI KA VANGAMAN मां जानकी का वनगमन A RILIGIOUS STORY

Image
यह रामायण  का एक बहुत ही  मार्मिक प्रसंग है ।जो तत्कालीन महर्षि वाल्मीकि द्वारा लिखित प्रसंग है ।मां जानकी को निर्दोष होते हुए भी वन गमन की सजा दी गई थी । राजा राम ने राजधर्म से मजबूर हो कर मां जानकी को यह सजा दी थी । हम उसी प्रसंग का उल्लेख इस कहानी में करने जा रहे हैं । इस प्रसंग में कई तरह की भ्रांतियां हैं । पर यह  कहानी लोक कथाओं में चर्चित है ।                             ऐसा कोई पहला दिन न था कि मां जानकी अपने पति  को दरबार के  काम काज से परेेेेशान ना देखा  हो । पर उस  दिन उनके पति  राजा राम के चेहरेे पर एक अजीब तरह की परेशानी झलक रही थी ।  मां  जानकी ने सोचा कि हर समय की तरह इस बार भी अपनेेे पति को उनकेेे मनपसंद भोजन  कराकर  प्रसन्न कर लूंगी।                        यह सोचकर मां जानकी के कदम रसोई घर की तरफ बढ़ रहे थे ।वहां जाते ही सब रसोइयों ने मां जानकी का अभिवादन किया और हाथ जोड़कर विनती ...

BHOLENATH KI BHASM MAHIMA भोलेनाथ की भस्म महिमा A RILIGIOUS STORY

Image
भगवान भोलेनाथ के भस्म की महिमा अत्यंत महत्वपूर्ण और उपयोगी है ।जो मनुष्य अपने आप को भोलेनाथ का भक्त समझते हैं ।  वे भस्म की महिमा को अच्छी तरह से समझते हैं ।एक बार  भस्म की महिमा की कथा स्वंय भगवान ब्रह्मा जी ने अपने प्रिय पुत्र नारद जी को सुनाई थी  ‌‌‌। हम उसी कथा को आपके समक्ष रखने जा रहे हैं ।                           पूर्व काल में एक बामदेव नाम के शिवभक्त हुए ।  जो शिवजी  के भक्ति में इतने लीन हो गए कि उनकी प्रसिद्धि तीनो लोकों में छा गई । वे एक दिन   सुबह भ्रमण करते करते ऐसे वन में चले गए । जहां केवल भूत प्रेत रहते थे । कोई भी मनुष्य वहां आना जाना  पसंद नहीं करता था ।  वह निर्जन स्थान भूतों का गढ़ के नाम से बदनाम था । वहीं पर एक ब्रह्म राक्षस रहा करता था जो स्वभाव से बहुत ही  क्रूर था ।  जब उसने बामदेव को देखा तो बहुत प्रसन्न हुआ ।और सोचा कि आज  बहुत दिनों के बाद इतना हृस्ट पुष्ट मनुष्य मिला है ।इसको खाने मेें बहुत मज़ा आयेगा ।  यह सोचकर वह मन ही मन ...

A JOURNEY OF MAHAKALI CAVES एक यात्रा महाकाली गुफाओं की A JOURNEY GUIDE

Image
आप लोगों ने  महाभारत काल के पांडवों के अज्ञातवास की कई कथाएं सुनीं होगी ,पर हम आज आपको आंखों देखे कुछ स्थलो के बारे में बताएंगे ।जो अपने आप मे एक अजूबा से कम नहीं । महा भारत  काल की एक घटना जो हमारे देश की एक ऐसी ऐतिहासिक घटना है जिसका जिक्र सदियों से होता चला आ रहा है । कौरवों द्वारा अनेक तरह से सताए जाने के दौरान एक अजीब तरह की सजा उन्हें दी गई थी ।और  शर्त में एक शर्त यह थी कि यदि अज्ञातवास के दौरान आप लोगों की पहचान या जानकारी हो जाती है तो अज्ञातवास की अवधि दुगनी हो जायेगी । उन दिनों वो लोग जिस जिस  स्थान पर रहे  उनमें से एक स्थान महाराष्ट्र के  मुंबई के अंधेरी पूर्व में स्थित महाकाली केव्ज के नाम से प्रसिद्ध है ।यह कुछ और नहीं पांडवों के अज्ञातवास के समय पत्थरों को तराश कर  बनाया गया उनका आवास है ।                         यह पांडव कालीन आवास अभी मुम्बई महा नगरपालिका की देख रेख में सुरक्षित है । सैंकड़ों लोग यहां दूर दूर  से देखने के लिए आते हैं । यहां की प्राचीन गुफाओं को द...

NIDHIVAN EK ADBHUT RAHSHYA निधिवन एक अद्भुत रहस्य A RILIGIOUS STORY

Image
प्रकृति भी जिसके वश मे हो एक अद्भुत और शत प्रतिशत सत्य जो सदियों से चली आ रही परंपरा को निभाते रहा है ।श्री राधाकृष्ण के इस प्रेम सन्दर्भ को  हम आप के समक्ष एक कहानी के रूप में  रख रहे हैं । निधिवन अपने आप में एक रहस्य मयी स्थान है ।जो भगवान श्री कृष्ण का सबसे प्रिय स्थान है । जहां कुछ लोगों का कहना हैैै कि प्रेम से उन्मत्त होकर  गोपियां भगवान श्री कृष्ण को ही अपना सर्वस्व मानती थी । उनसे पल भर की दूरी या देरी उनको सालों के समान लगती थी । उनकी निगाहें हमेशा चन्द्रमा के समान शीतल मन्द मन्द मुस्कान से भरे  होठों वाले ,सावन की धटायो के सदृश उनका रंग रुप ,कमल के पंखुड़ियों से भी सुंदर उनके नयन , सैकड़ों सूर्यो के तेज से भी ज्यादा तेज उनका मुख , वाणी में वो मधुरता  की कोयल भी शरमा जाये , अपने शीश पर छोटे छोटे मयुर पंख धारण किए हुए भगवान श्रीकृष्ण को ढूंढती रहती थी ।यदि वो पल भर के लिए भी दूर हो जाय तो पानी से अलग हुई मछली की तरह तड़प उठती थी ।                                ...

MAHATMA KABIR महात्मा कबीर A RILIGIOUS STORY

Image
भारत वर्ष एक ऐसा अनोखा देश है ,जहां चमत्कारों की गंगा बहती है ‌।आप सब लोग ने महात्मा कबीर के बारे में सुना ही होगा ।उन्ही के जीवन से जुड़ी कुछ धटनाए जो किताबों तक नहीं पहुंच पाई ।और लोक कथाओं में  चर्चित हो कर रह गई । उन्हीं प्रमुख घटनाओं का जिक्र इस सन्दर्भ में किया गया है ।जो संसार में घटे अजुबा से कम नहीं ।   कबीर दास जी एक महात्मा पुरूष थे । अपने जीवन काल में उन्होंने ऐसे ऐसे अद्भुत कार्य किया जो कोई साधारण  मनुष्य नहीं कर सकता है ।वे हिन्दू और मुसलमान दोनों के ही प्रिय थे  । कहा     जाता है कि उनका जन्म एक हिन्दू   परिवार मेें हुआ था और लालन-पालन एक मुस्लिम  परिवार ने किया था । उनके पिता   एक बुनकर थे । कबीर दास जी  अपने पिता के काम में हाथ बटा रहेे थे एका एक उनके दिमाग में एक  भावना  उठी कि   गुुुरू दीक्षा लेना बहुत जरूरी है ।                                      यह  सोच कर उन्होंने गुरू रा...