Posts

Showing posts from April, 2020

YOGIRAJ KRISHNA --2 योगीराज कृष्ण --2 एक सुविचार

Image
योगीराज कृष्ण  प्रसंग कुछ अधिक हो रहा था , इस लिए  योगीराज कृष्ण--2  की रचना करना पड़ा । वैसे तो प्रभु भगवान श्रीकृष्ण के अवतार लेने के कई कारण थे ।पर ये दो कारणों का विशेष उल्लेख लोक कथाओं में चर्चित है । एक कारण तो आप सभी ने योगीराज कृष्ण में पढ़ लिया अब दुसरा महत्त्वपूर्ण कारण हम लोग इस रचना में पढ़ेंगे ।इस के लिए हमें आपको रामायण काल की   एक घटना से अवगत कराना होगा ।                                                       मां सीता का स्वयंवर चल रहा था । कई जगह से  राजा और राजकुमार  वहां आए हुए थे ।    अपने अपने बल का प्रदर्शन  सब दिखा रहे थे ,पर शिव जी का धनुष उठाना तो दूर कोई उसे हिला ना सका । यह सब देखकर राजा जनक जी की चिंता बढ़ती चली जा रही थी ।  तब उसी सभा में   महर्षि विश्वामित्र अपने दोनों शिष्य राजकुुुुमार राम और राजकुमार लक्ष्मण  के साथ विराजमान थे । उन्हें राजा जनक जी के चिंता  का भान हुआ  और उन्होंने  राजकुमार राम को  राजा जनक जी  चिंता को दूर करने का आदेश दिया ।  उस स्थिति को बाबा तुलसीदास जी ने   बहुत सुंदर रूप में वर्णन किया है ।                                      

YOGIRAJ KRISHNA योगीराज कृष्ण - एक सुविचार

Image
भगवान राम बारह  कला के अवतार थे । तो भगवान कृष्ण  सोलह कला के अवतार थे ।यानि पूर्ण  अवतार जिसे हम आज की भाषा में शत् प्रतिशत पुर्ण अवतार कह सकते हैं ।जिस तरह  हम आज शत् प्रतिशत को पुर्ण कहते हैं वैसे ही पुर्व काल में इसी पुर्णता को लोग  कहा करते थे कि यह बात सोलह आने सच है । भगवान श्री हरि विष्णु के अवतार भगवान श्री कृष्ण  का अवतार भी भगवान राम के अवतार  कि तरह नारद जी की वजह से ही हुआ था । इस सुविचार में उसी कथा का वर्णन है ।                                                                                    पुर्व काल मे  कामदेव के कारण ही महर्षि नारद जी का अपमान हुआ था । और उसी कारण उन्होंने अपने  स्वामी भगवान श्री हरि विष्णु को श्रापित किया था ।उनके श्राप को पूरा करने के लिए भगवान श्री हरि विष्णु को राम के रुप मेंं अवतार  पड़ा था । भगवान श्री हरि विष्णु को श्राप देने के बाद भी  नारद जी की ह्रदय की अग्नि शान्त  नहीं हुई थी कि  उनकी मुलाकात कामदेव से हो गई । घृणावश  नारदजी काम देव को अर्ध दृष्टि से देख रहे थे ।                                       अपने सौंदर्य के मद  मे चूर  कामदेव

RAM RAJYA राम राज्य -एक सुविचार

Image
राम एक ऐसा नाम हैं ,जो जन जन में प्रिय है ।पुरी दुनिया के दिलों पर राज करता  एक ऐसा व्यक्तित्व ,एक ऐसा आदर्श चरित्र  जो राम ने प्रस्तुत किया है । जिसे कोई भुल नहीं सकता है । भगवान विष्णु के इस विशेष अवतार ने एक ऐसा आदर्श चरित्र प्रस्तुत किया है कि जब तक सुर्य और चांद रहेंगे ।तब तक इनके नाम की कान्ति कभी धुमिल नहीं होगी । तत्कालीन महर्षि बाल्मीकि से लेकर  बाबा तुलसीदास और कई लोगों ने अपने अपने हिसाब से इनके चरित्र को अलंकृत किया है ।                                                                               भगवान विष्णु के वैसे तो बहुत अवतार हुए हैं ।  शास्त्रों के अध्ययन से पता चलता है कि कुछ भी घटनाएं  यदि पृथ्वी पर  घटित होती हैं ,वो अकारण नहीं होती । उसका कोई न कोई कारण अवश्य होता है ।इस अवतार का अवतरण भी कई कारणों से हुआ है ।                                                             भगवान विष्णु के अति प्रिय सेवक नारद मुनि को एक बार काम देव ने ग्रसित कर लिया । भगवान विष्णु  तो अंतर्यामी है । उन्हें समझते देर नहीं लगी कि नारद कामदेव की वशीभूत हो गये है । भगवान विष्णु बहु

SWARUP MAHATMAYA. स्वरुप महात्म्य एक सुविचार

Image
जगत जननी, मां जगदम्बा,  आदि भवानी, आदि माता, आदिशक्ति,कई रुपों में पूजी जाती है । मां के हर परिस्थिति में एक नया रुप  देखने को मिलता है । मां का हर रुप मन को मुग्ध करने वाला होता है  हम आज  मां के मुख्य नौ स्वरुपों की महिमा के बारे में बात करेंगे ।                                     मां का पहला स्वरुप  मां शैलपुत्री हैं ,जो भगवान शिव जी को हमेशा के लिए अति प्रिय रही हैैं । इस स्वरुप में  मां हिमालय की पुत्री के रूप मे जन्म लेेेकर  भगवान शिव की अर्धांगिनी बनी थी । जिनकी प्रिय सवारी बैल था ।                                          मां का दूसरा स्वरुप ब्रह्मचारिणी का है ।  कहा जाता है कि नारद जी के कहने से मां  ने भगवान शिव को पाने के लिए घोर तपस्या की थी ।उनकी तपस्या इतनी कठोर थी की  सारा ब्रह्मांड डोलने लगा । तब ब्रह्मा जी ने प्रगट होकर मां को आश्वस्त करने के लिए मां से कहा " हे ब्रह्म का आचरण करने वाली ब्रह्मचारिणी देवी आप अपने घर जाइए  । मैं आपको बचन देता  हूं कि आप के अराध्य  भगवान शिव  आपको पत्नी के रुप में वरण करेंगे । आप की   मनोकामना अवश्य पूरी होगी । " ‌‌‌‌‌‌