ADHAYATAM DARSHAN अध्यात्म दर्शन एक सुविचार
अध्यात्म की महिमा का बखान करना मनुष्य के वश में नही है । मनुष्य के जीवन में अध्यात्म का बहुत बड़ा योगदान है । मान लीजिए हमसे कोई पुछता है "कैसे हो भाई "तो हम जबाब देते हैं "सबकुछ ठीक ठाक है भाई ईश्वर की कृपा है ।" ऐसा हमारे मुख से निकलना एक साधारण बात नहीं है ।कहीं न कहीं अध्यात्म से जुड़ा व्यक्ति ही ऐसा कह सकता है । इस अध्यात्म के द्वारा ही ईश्वर मनुष्य की जिंदगी में प्रवेश करताहै ।और मनुष्य का जीवन सुन्दर और सार्थक बनाता है । कोई भी फैक्ट्री में मालिक खुद कोई काम नहीं करता है। उसने काम करने के लिए मैनेजर, सुपरवाइजर रखा है । उसी तरह यह संसार ईश्वर लिए एक फैक्ट्री के समान है । और ईश्वर इसका मालिक है । वह स्वयं कुछ नहीं करता वह हमारे बीच अपना एक प्रतिनिधि भेजता है, जो उसकेेे सामान सर्व संपन्नन रहता है । किसी ना किसी तरह मनुष्य को यह लगता है कि हो ना हो यह ईश्वर ही है ।वह ईश्वर द्वारा प्राप्त शक्ति का सदुपयोग करके मन...