Posts

Showing posts from July, 2019

NA MITE TAQDIR KA LIKHA ना मिटे तकदीर का लिखा A RELIGIOUS STORY

Image
मनुष्य अपने जीवन में कई बार सोचता है कि मेरी जिंदगी और बेहतर हो जाए या मेरे बच्चों की जिंदगी और बेहतर हो जाए पर ऐसा हो नहीं पाता। जो उसके तकदीर में होता है वो सबकुछ होकर रहता है ऐसे ही एक पुर्व काल में धटित धटना का वर्णन इस कहानी में किया गया है।                       पूर्वकाल में एक ऋषि अपने उत्तम आचार एवं बिचार से सभी आश्रमवासियों के प्रिय हो गये थे । भगवत् सेेेवा ,ज्ञान ध्यान में महारत  हासिल करने के बाद भी उनका स्वभाव अति सौम्य और उदारता से ओत प्रोत था ।उनके आश्रम के परिजन ,शिष्य गण नित्य एक नई  उपासना का योग ढूंढ कर सिद्ध करने में माहिर थे । अनायास ही उनके यहां एक दिन एक धटना धटित हुईं ,ऋषि  महराज के लिए दूध गर्म किया  जा रहा था कि  एक सांप  आकर उसमें गीर कर मर गया । एक चुहिया यह सबकुछ देख रही थी  उसने सोचा कि जब ऋषि महराज इस दूध को पियेेगे तो उनकी मृत्यु निश्चित है। यदि ऐसा हो गया तो बहुत अनर्थ  हो जायेगा । परोपकार की भावना से प्रेरित होकर उसने ऋषि महराज की जांंन बचाने के लिए उस पात्र में छलांग लगा दी ।और अपना जीवन  ऋषि सेवा में  समर्पित कर दिया ।जब शिष्य के द्वारा दुु ध दिया

LEELA MAHADEV KI लीला महादेव की A RELIGIOUS STORY

Image
भगवान भोले नाथ देवों के देव महादेव हैं । सारी श्रृष्टि के मालिक  होते हुए भी वे सभी वैभव से कोसो दूर,उनकी एक अलग ही दुनिया है । न ढंग के वस्त्र,ना ही ढंग का रहन सहन, कन्द्रा और पहाड़ में निवास करने वाले, फिर भी मन इतना शांत  की किसी भी वस्तु के लालच से कोसो दूर, हमेशा मंद मंद  मुस्कान वाले हमारे भगवान श्री महादेव जी की एक अद्भुत लीला  का वर्णन इस कहानी में पढ़ने को मीलेगा ।                                                एक समय  माता पार्वती, माता  लक्ष्मी के यहां किसी उत्सव में आमंत्रित  थी ।उनके यहां धन ,वैैैभव , ऐश्वर्य,  महल को देख कर   माता पार्वती बहुत प्रभावित हुई । स्वर्ग जैसा  महल ,उसमे  सजाई गई अनेक वैभवशाली वस्तुएं,मनमोहक खुशबू से भरा   वातावरण ,अनेक  प्रकार की सजावट देख कर माता पार्वती के मन में भी ऐसे ही महल में रहने की इच्छा प्रकट हुई ।उत्सव खत्म हो ने के बाद माता पार्वती  भगवान श्री महादेव जी के साथ कैलाश वापस लौट आयी ।वे जबसे  उत्सव से लौट कर आयी तबसे उनका    मन  शान्त नहीं था । वह निरंतर  सोच रही थी कि कैसे अपने  स्वामी श्री महादेव जी के सामने अपनी इच्छा प्रकट करूं । उ

AK TARFA PYAR एक तरफा प्यार A LOVE STORY

Image
प्यार ईश्वर की बनाई हुई सबसे सुंदर रचना है। प्यार के बिना जिन्दगी सबकुछ होते हुए भी अधुरी लगती है।जिस  मनुष्य  को जिन्दगी में सच्चा प्यार मिलता है वह बहुत ही खुशनसीब है।पर यह हर किसी को नहीं मिलता ।ऐसे  ही एक शख्स की कहानी जो सब कुछ पाते हुए भी कुछ ना पा सका । यानी एक तरफा प्यार की एक कहानी जो यादगार बन कर रह गई ।                                                      सायं की बेला अपना पांव पसार रही थी।पुरब दिशाओं में तारे पृथ्वी पर झांकना शुरू कर दिए थे। ऐसी बेला में अभिनव  नाम का एक तरूण  कहीं बाहर से अपने घर पर आ रहा था ।दरवाजे पर कुछ लोग उसके पिता के साथ गपशप कर रहे थे।बाद में पता चला कि उसकी शादी तय हो गई। शादी की तैयारियां जोर-शोर से होने लगी । मन-ही मन अभिनव भी बहुत खुश था। शादी का दिन जितना नजदीक आ रहा था ।अभिनव की खुशी उतनी बढते  जा रही  थी ।आखिरकार वह घड़ी आ ही गई जिसका इंतजार वह बड़ी  बेसब्री से कर रहा था।बारात थोड़ी ही दूर बाजार के पास जा ने  वाली थी ।रस्म की अदायगी पुरी की जा रही थी ।                                    इसी बीच अभिनव की नजर एक लड़की पर पड़ती है।जो बहुत ह

BAKTI KI SHAKTI भक्ति की शक्ति A RELIGIOUS STORY

Image
हमारे इस पावन धरती पर ऐसे ऐसे दानवीर ,सूरवीर   , और बुद्धिमान व्यक्ति हुए हैं।जिन्होने अपनी भक्ति की शक्ति से भगवान को भी मात दे दिया है।ऐसे ही एक सूरवीर राजा बलि की एक अद्भुत दास्तान का वर्णन इस कहानी में किया गया है।आशा है यह प्रसंग आप लोगों को पसंद आयेेेगा।                                                                                        राजा  बलि एक अद्भुत दानवीर सूरवीर और बुद्धिमान व्यक्ति थे जिन्होंने अपने कार्य काल में बहुत से ऐसे कार्य किए जिससे उनकी प्रजा सुखी रह सके । राज पाट को कुशलता से देखने के बाद उनकी एक और दिन चर्या  थी जिसके चलते उनका नाम परम दानवीर के श्रेणी में आने लगा था। उनकी ख्याति चारों ओर फैली हुई थी। सुबह गंगा स्नान कर के पुजा अर्चना के बाद वे दान दिया करते थे । आगंतुक खाली हाथ लौटकर या नाराज हो कर ना जाए इसका विशेष ध्यान रखा जाता था।  ऐसा करते करते बहुत दिन बीत गए।                        राजा बलि के मन में अभिमान घर करने लगा। उन्हें  ऐसा लगने लगा कि मेरे  जैसा दानवीर  पृथ्वी पर कोई  पैदा नहीं हुआ है।  उनकी ख्याति इन्द्र लोक तक पहुंच गई । देवताओं को यह भय