Posts

Showing posts with the label A RELIGIOUS STORY

EK AUR PARIKSHA एक और परीक्षा A RELIGIOUS STORY

Image
परेशानियां चाहे जितनी भी हो पर सच्चाई को उजागर होते देर नहीं लगती ।थोडी देर सबेर ही सही जीत हमेशा सच्चाई की ही होती है ।सच्चाई पर चलने वाले लोग बिरले ही होते हैं । इतिहास के पन्नों से लिपटी यह कहानी  लोक कथाओं में चर्चित है ।  ‌‌‌        पूर्व काल में एक बहुत ही धर्मात्मा राजा राज्य करते थे । प्रजा उनके राज्य मे बहुत ही खुशी से अपना जीवन यापन कर रही थी । परोपकार और करूणा से भरे वह राजा प्रजा को अपनी औलाद की तरह प्यार करते थे ।  उनकी प्रसिद्धि इतनी बढ़ गई थी कि देश देशान्तर में उनकी चर्चा होने लगी । बात फैलते फैलते देवताओं तक पहुंच गई । और देवताओं ने मिल कर उस राजा की परीक्षा लेने का उद्यम बनाने लगे ।बात भगवान विष्णु तक पहुंच गई । उन्होंने देवताओं को आश्वासन दिया कि उस राजा की परी क्षा मैं स्वयं लूंगा ।                                                     एक दिन भगवान सत्यदेव  स्वयं उनकी परिक्षा लेने के उद्देश्य से...

NIDHIVAN EK ADBHUT RAHSHYA निधिवन एक अद्भुत रहस्य A RILIGIOUS STORY

Image
प्रकृति भी जिसके वश मे हो एक अद्भुत और शत प्रतिशत सत्य जो सदियों से चली आ रही परंपरा को निभाते रहा है ।श्री राधाकृष्ण के इस प्रेम सन्दर्भ को  हम आप के समक्ष एक कहानी के रूप में  रख रहे हैं । निधिवन अपने आप में एक रहस्य मयी स्थान है ।जो भगवान श्री कृष्ण का सबसे प्रिय स्थान है । जहां कुछ लोगों का कहना हैैै कि प्रेम से उन्मत्त होकर  गोपियां भगवान श्री कृष्ण को ही अपना सर्वस्व मानती थी । उनसे पल भर की दूरी या देरी उनको सालों के समान लगती थी । उनकी निगाहें हमेशा चन्द्रमा के समान शीतल मन्द मन्द मुस्कान से भरे  होठों वाले ,सावन की धटायो के सदृश उनका रंग रुप ,कमल के पंखुड़ियों से भी सुंदर उनके नयन , सैकड़ों सूर्यो के तेज से भी ज्यादा तेज उनका मुख , वाणी में वो मधुरता  की कोयल भी शरमा जाये , अपने शीश पर छोटे छोटे मयुर पंख धारण किए हुए भगवान श्रीकृष्ण को ढूंढती रहती थी ।यदि वो पल भर के लिए भी दूर हो जाय तो पानी से अलग हुई मछली की तरह तड़प उठती थी ।                                ...

MAHIMA MATA MAIHAR KI महिमा माता मैहर की A RILIGIOUS STORY

Image
हमारी पृथ्वी पर ऐसे ऐसे चमत्कार घटित हुए हैं ।जो अपने आप में एक मिशाल है । जिनके बारे में सोच कर मनुष्य  अचंभित हुए बिना नहीं रह सकता । इन्हीं  चमत्कारों के श्रृंखला में एक और नाम आता है ।भारत वर्ष में प्रसिद्ध एक बहुत ही पुराना मंदिर माता मैहर का एक मंदिर , जो कहा जाता है की मां के 52 शक्तिपीठो  में से एक है ।जिस मंदिर का रहस्य आज तक एक रहस्य ही बना हुआ है । मां के 52 शक्ति पीठों में से यह भी एक शक्ति पीठ माना जाता है ।कई लोगों का कहना है कि मां का हार इस जगह पर गीरा था । तबसे त्रिकुट पर्वत पर स्थित यह मंदिर  माता मैहर का मंदिर  के नाम से मशहूर है । सदियां बीत गई । मां के मंदिर की कृति में कोई फर्क नहीं पड़ा है । लोगों का कहना है कि जब मां का प्रभाव प्रकाश में आया ।  तत्कालीन राजाओं और महाराजाओं में प्रथम पूजा की एक होड़ सी लग गई । सदियों से चली आ रही इस प्रथा का अन्त महोबा के राजकुमार वीर आल्हा ने किया ।   ‌‌‌                         ‌          जो राजा...