SIKANDAR KA BACHPAN सिकंदर का बचपन A HISTORICAL STORY
महान सिकंदर को कौन नहीं जानता , उन्हों ने अपने शोर्य और कुशाग्र बुद्धि से पूरी दुनिया पर राज किया । लोक कथाओं में चर्चित उनके बचपन से जुड़ी कुछ खास बातें जिन्हें बहुत कम लोग जानते हैं । कबिलो का एक काफिला कुछ घोड़ों , कुछ ऊंंटो ,कुछ खच्चरो पर सामान लादे रात के अंधेरे में कहीं बढा जा रहा था । कुछ देर बाद सूरज के किरणों ने रात के अंधेरे आंचल को उजाले में बदलना शुरू कर दिया । पौ फटते ही सरदार चिल्लाया "हम आज यही विश्राम करेंगे । यहां पर्याप्त पीने का पानी, पेड़ों की छाया सब उपलब्ध है । आप सब यहीं विश्राम करें, शाम होते-होते आप लोगों को आगे क्या करना है उसकी जानकारी दी जाएगी ।सब लोग सरदार की बात को सुनकर जो जहां था वहीं रूक कर विश्राम करने लगा । दोपहर के बाद वहां से एक घोड़े का सौदा...