Posts

Showing posts from April, 2022

EK ANOKHI SHIKSHA एक अनोखी शिक्षा A SOCIALSTORY

Image
लोक कथाओ  से संग्रहित यह  प्रसंग इंसानियत के एक  नये  रूप  का दर्शन  कराता  है। क्योकि  इंसानियत से बढ़ कर कोई  धर्म नही  है वही धर्म  सर्व  श्रेष्ठ  है इंसानियत के एक रुप की  झलक दिखलाती यह कथा इंसानियत का एक अनमोल  उदाहरण  प्रस्तुत  कर  रही है।  सांय का   प्रहर है एक बाबा के  आश्रम  मे लोगो  का  ताता  लगा  हुआ है  ।कुछ  लोग  कुछ एक  लालसा  लिए  बाबा के  आश्रम मे आ रहे हैं। कुछ की लालसा  पुरी  होने  जा रही है  कुछ की पुरी  नही  हो  पा रही है। बाबा के  यहां अमीर  हो  या गरीब  सबको  समान  इज्जत  दिया जाता  है। ऐसा करते कराते  बहुत  दिन बीत  जाता है। पर बाबा के आश्रम की  रौनक  ज्यो  की  त्यो  बनी  हुई हैं।                                        कुछ  दिन बाद बाबा के आश्रम  मे एक ऐसे   व्यक्ति का  प्रवेश  होता  है उसके  हाव  भाव से  ऐसा प्रतित  होता  है की  वह व्यक्ति  बाबा से मिलने  कम बाबा के  बारे  मे  जानने  की  ज्यादा  इच्छा  रखता  है । उसका ध्यान  बाबा पर कम उनके  धन पर ज्यादा है।  बाबा के  पास  एक  सफेद  बहुत ही सुन्दर  घोड़ा  था। जो  बहुत ही  तेज  तरार  था ।