BHGWAN NANDIKESWAR भगवान नन्दिकेश्वर RILIGIOUS STORY
भगवान शिव दुनिया के परम पिता है । पर आदि काल में एक समय ऐसा आया कि परम पिता परमात्मा भगवान शिव को भी एक समय किसी का पुत्र बनना पड़ा । हां , चंद्र मौली भगवान चन्द्रशेखर, देवाधिदेव महादेव, सैकड़ों नामों से जाने जाने वाले भगवान शिव भी एक बार पुत्र के रूप में अवतार लिए थे । आज हम शिव पुराण में वर्णित एक कहानी का वर्णन करने जा रहे हैं । बहुत समय पहलेे शिलाद नाम केे एक ऋषि हुए थे । वे भगवान शिव के परम भक्त थे । भगवान शिव ने उन्हें धन्य ,धान्य वैभव और ऐश्वर्य सब कुछ दिया था पर उनको पुत्र नहीं था । उनके जीवन काल मेें एक अद्भुत घटना घटी । एक दिन वे नदी मेें स्नान करने गए हुए थे । उन्होंने नदी के घाट पर एक स्त्री को अपने एक साल के बच्चे के साथ प्यार और दुलार करते देखा । उस स्त्री को अपने बच्चे से प्यार करते देेख कर ऋषि शिलाद के अन्दर भी ममत्व की ऐसी करूणा जागी कि उनके...