Posts

A JOURNEY OF SANI SIGNAPUR यात्रा शनि शिंगणापुर की

Image
शिर्डी से कुछ दूरी पर शिंगणापुर नामक एक गांव है । वहां की कहानी  पूरे विश्व में प्रसिद्ध है ।आइए हम आज आपको उस प्रसिद्ध गांव की यात्रा करवाते हैं ।यह एक ऐसी यात्रा है जो आपके जीवन काल में एक यादगार वन कर रह जायेगी ।जी,हां यात्रा  शनि शिंगणापुर की --------।                                            महाराष्ट्र प्रांत के नासिक जिले के पुरब दिशा में   साईं बाबा का परम धाम शिर्डी  है ।उससे  ‌‌‌‌‌कुछ ही दूरी पर भगवान शनिदेव का परम प्रिय धाम     शिंगणापुर है । शिर्डी से शिंगणापुर जाने के लिए कई साधन है ।आटो रिक्शा , जीप,कार , मिनी बस,  जिसके द्वारा यात्रा करके हम सब  शिंगणापुर जा सकते हैं । गांव का शुद्ध वातावरण , जिधर नजर गई उधर हरियाली ही हरियाली,मन को मुग्ध कर देने वाली शुद्ध वायु (हवा) , ऐसा प्रतीत होता है कि पूरे वातावरण में एक अजीब सी शांति व्याप्त है ।                    पेड़ों ...

SIKANDAR KA BACHPAN सिकंदर का बचपन A HISTORICAL STORY

Image
महान सिकंदर को कौन नहीं जानता ,  उन्हों ने अपने शोर्य    और कुशाग्र बुद्धि  से पूरी दुनिया पर राज किया । लोक कथाओं में चर्चित उनके बचपन से जुड़ी कुछ खास बातें  जिन्हें बहुत कम लोग जानते हैं ।               कबिलो का एक काफिला  कुछ घोड़ों , कुछ ऊंंटो ,कुछ खच्चरो  पर सामान लादे  रात के अंधेरे में कहीं बढा जा रहा था । कुछ देर बाद सूरज के किरणों ने रात के अंधेरे आंचल को उजाले में बदलना शुरू कर  दिया । पौ फटते ही सरदार  चिल्लाया "हम आज यही विश्राम करेंगे । यहां पर्याप्त  पीने का पानी, पेड़ों की छाया सब उपलब्ध है । आप सब यहीं विश्राम करें,  शाम होते-होते आप लोगों को आगे   क्या करना है उसकी जानकारी दी जाएगी ।सब लोग सरदार की बात को सुनकर जो जहां था वहीं रूक कर विश्राम  करने लगा ।                                               दोपहर के बाद वहां से  एक घोड़े का सौदा...

PRABHU YESHU EK AADERSH प्रभु यीशु एक आदर्श एक सुविचार A GOOD THOUGHT

Image
 दुनिया में मात्र  भारत ही ऐसा देश है जहां सभी धर्मों को एक समान  सम्मान दिया जाता है ‌। यहां के लोग सभी धर्मों को  अपने हिसाब से मनाते हैं । चाहे होली हो ,या दिवाली,  ईद हो , क्रिसमस  कोई भी  त्योहार  हो सब मिल कर जाति भेद भाव छोड़ कर  सब सब त्योहार में शामिल होते हैं । ईश्वर के सभी  अवतार  किसी ना किसी उद्देश्य को लेकर ही हुए  ।ऐसे ही एक  अवतार का जिक्र  हम आज   महान शान्ति दूत  ,एक  अद्भुत  चमत्कार से भरे   प्रभु यीशु मसीह के चरित्र  के एक सुंदर  अंश  द्वारा करेंगे ।                                               प्रभु यीशु मसीह का जन्म  एक   गड़ेरिया परिवार में हुआ था । प्रभु यीशु और प्रभु कृष्ण में कुछ बातें सामान्य थी । प्रभु कृष्ण जिस तरह अहिर यानि यादव जो गौ पालन में दक्ष होते हैं । उसी तरह प्रभु यीशु गडेर  के यहां जिन्ह...

SAI KRIPA साईं कृपा A RELIGIOUS STORY

Image
यदि दिल में सच्ची श्रद्धा  हो तो   पत्थर भी भगवान हो जाते हैं । कहने का तात्पर्य यह है कि जहां श्रद्धा है ,वहां भगवान अवश्य है । साईं बाबा एक महान संत थे । जिन्होंने अपने कृत्य से लोगों के दिलों में वह स्थान  बनाया जो अपने आप में किसी तीर्थ स्थल से कम नहीं ।  लोखो श्रद्धालू  रोज शिर्डी दर्शन के लिए आते हैं ।बाबा साई ने कई चमत्कार किए हैं ।यह कहानी उन्हीं के द्वारा किए गये एक चमत्कार का   विवरण है ।                                         अपने सामर्थ्य  के बल पर  लक्ष्मण जी  राव  हाल ही में नगर सेवक  चुने गए  थे । उनके चाहने वालों की भीड़ उनसे  मिलने और उनको बधाई देने के लिए उमड़ पड़ी थी ।  भीड़भाड़ के बीच एक शरीर से  अपंग व्यक्ति  कागज के टुकड़े में लपेटे हुए एक गिफ्ट यानी उपहार को लेकर आगे की ओर बढ़ रहा था ।  भीड़ कुछ कम हुई  तो वह भी लक्ष्मण जी राव को बधाई और गिफ्ट देने आगे आया ।और ...

AAYU KA BATWARA आयु का बटवारा A SOCIAL STORY

Image
जब उपर वाला यानी ईश्वर जीवों कि आयु सीमा निर्धारित करने लगा । तो कुछ ऐसा हुआ ।लोक कथाओ में चर्चित यह कहानी  आपको जरुर पसंद आएगी ।ऐसी आशा रखते हैं । भले हम अपनेआपको कितना भी विकसीत समझ लें  पर  शास्त्रों को खंगाला जाय तो हम अभी बहुत पीछे है ।आप सब ने सुना होगा पहले ऋषि मुनि मंत्र की शक्ति से पल भर में कहीं भी आने-जाने में समर्थ थे ।क्या आज हम ऐसा कर सकते हैं ? सत्य जरा कड़वा होता है । पर ये भी सुना गया है ,कि कड़वी चीज़ फायदेमंद साबित होती है ।                              युग के आरंभ में ईश्वर और उनके शासन प्रणाली द्वारा जब जीवों की आयु सीमा निर्धारित होने लगी । तो ईश्वर और उनके शासन प्रणाली ने सभी जीवों  की आयु सीमा  40साल  निर्धारित किया । उन सभी जीवों में मनुष्य  सबसे श्रेेेेष्ठ था ।अपनी आयु को लेकर वह संतुष्ट नहीं था । उसने ईश्वर सेे आग्रह किया कि हो सके तो हमारी आयु सीमा कुछ बढ़ा  दीजिए । ईश्वर ने कहा "देखता हूं ।" इतने में रोते-रोते गधा आया  । और ईश्वर से आग्रह ...

AARKSHAN KA JALWA आरक्षण का जलवा A SOCIAL STORY

Image
गांव के ऐसे भोले भाले युवक की कहानी  जो पढ़ा लिखा होकर भी पूरी जिंदगी  बेरोजगारी  की मार झेलता रहा ।इसी  बेरोजगारी ने  उसकी   हरी भरी जिंदगी को नरक बना दिया । आरक्षण के चलते उसकी जिंदगी पर क्या प्रभाव पड़ा  पढ़िए एक ऐसी ही दास्तान , बेरोजगारी का मारा एक इंसान ।                     शुभम एक होनहार विद्यार्थी  था जो गांव से शहर पढने जाता है ।एक छोटा सा कमरा किराए पर लेकर वह अपनी पढ़ाई  में जूट  जाता है ।पढ़ाई के प्रति उसकी लगन देखकर   उसके घर वाले बहुत खुश  हैं ।शुुुभम पढने लिखने में तेज होने के कारण अपने सभी अध्यापकों को प्रिय था ।पढने लिखने के अलावा  उसे खेल कुद में भी बड़ी रूचि थी ।  समय बीतते गया । क्लास दर  क्लास पढ़ते-पढते उसने अपनी पढाई पूरी कर लिया । घर में तीसरे नंबर का भाई था ।उससे बड़़े उस के दो भाई जो  किसी तरह  से अपना गुुुजर बसर कर रहे थे ।                       पिता ...

SHREE GANESHA श्री गणेशा A RILIGIOUS STORY

Image
भगवान श्री गणेश  एक अद्भुत प्रतिभा के धनी हैं । बुद्धि विवेक में सबसे अग्रणीय है ।माता पार्वती और पिता भोले शंकर  के परम प्रिय पुत्र हैं । उनके ही  जन्म कि  यह कहानी बड़ी ही रोचक तथ्य है ।  भगवान श्री गणेश रिद्धि सिद्धि के दाता हैं ।और  वह  प्रथमेश है ।जिनकी पूजा अर्चना सबसे पहले  की जाती है ।                                                                                                                           ‌ भगवान गणेश के जन्म को लेकर मानव लोक में कई तरह की भ्रांतियां हैं । कई लोगों का कहना है कि सुर्य की  असहय गर्मी से  प्रभावित हो कर एक टुकड़ा अलग होकर वायु मंडल में गीरा  ।ज्यो ज्यो उसमें शीतलता आती गई ,त्यो त्य...