EK ANOKHI SHIKSHA एक अनोखी शिक्षा A SOCIALSTORY

लोक कथाओ से संग्रहित यह प्रसंग इंसानियत के एक नये रूप का दर्शन कराता है। क्योकि इंसानियत से बढ़ कर कोई धर्म नही है वही धर्म सर्व श्रेष्ठ है इंसानियत के एक रुप की झलक दिखलाती यह कथा इंसानियत का एक अनमोल उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। सांय का प्रहर है एक बाबा के आश्रम मे लोगो का ताता लगा हुआ है ।कुछ लोग कुछ एक लालसा लिए बाबा के आश्रम मे आ रहे हैं। कुछ की लालसा पुरी होने जा रही है कुछ की पुरी नही हो पा रही है। बाबा के यहां अमीर हो या गरीब सबको समान इज्जत दिया जाता है। ऐसा करते कराते बहुत दिन बीत जाता है। पर बाबा के आश्रम की रौनक ज्यो की त्यो बनी हुई हैं। ...